दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में पर्यटन पर्व पर एक सत्र

रांची। पर्यटन की भावना, भारत की अविश्वसनीय पर्यटन क्षमता का प्रदर्शन और लोगों को पर्यटन के लिए प्रेरित करने हेतु, भारत सरकार ने पर्यटन पर्वअभियान की शुरूवात की है। पर्यटन पर्व का उत्सव 5 अक्टूबर, 2017 से 25 अक्टूबर, 2017 तक मनाया जाएगा। पर्व का उद्देश्य अतुल्‍य भारत में निहित पर्यटन की असीम क्षमता को ध्यान में सक्षते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को भारतीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने को प्रेरित करना है।

इस संदर्भ में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची ने 16 अक्तूबर, 2017 को कक्षा सातवीं और आठवीं कक्षा के विद्याथियों के लिए एक सत्र आयोजित किया गया।
इस सत्र के वक्ता पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति, खेल और युथ अफैरस, झारखंड सरकार के डॉ आलोक प्रसाद थे।
डॉ आलोक प्रसाद ने झारखंड के पर्यटन, संस्कृति और इतिहास के बारे में विद्याथियों को बताया। उन्होंने विद्याथियों को पर्यटन की सुविधाओं का विकास, इस क्षेत्र में रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा देने में मद्दगार उपादानों के बारे में बताया।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को झारखंड के ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का दौरा करने और उनके इतिहास के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के पर्यटन जैसे कि धार्मिक पर्यटन, ग्रामीण पर्यटन, सांस्कृतिक पर्यटन साहसिक पर्यटन, और खनन पर्यटन, विरासत पर्यटन आदि के बारे तें बताया।
विद्यार्थियों को को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें पर्यटन सेवा के बारे मं बताते हुए कहा कि पर्यटको को पर्यटक स्थलो की जानकारी, वहां संपर्क करने का साधन, विभिन्न प्रकार की सुविधाऐं और सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने कहा कि यह विद्यार्थियों के लिए झारखंड के इतिहास ओेर उसकी संस्कृति को जानने और समझने के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

सत्र के अंत में विद्यार्थियों ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य के अनछुए पहलुओं को जानने का मौका मिला जिस से वे अब तक अंजान थे।
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में पर्यटन पर्व पर एक सत्र दिल्ली पब्लिक स्कूल, रांची में पर्यटन पर्व पर एक सत्र Reviewed by tum sa nahi dekha on October 17, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.